CaptionsMaker
.com
TOP 5 SLOKAS TO START YOUR DAY WITH POSITIVE ENERGY. प्रात:काल केमंत्र
Edit Subtitles
Download Subtitles
SRT
TXT
Title:
Description:
जानिए प्रात:काल का मंत्र : पुरातन धार्मिक एवं वैदिक शास्त्रों में हर दिन की शुरुआत शुभ मंत्रों के स्मरण से होती है। यदि कोई भी व्यक्ति इस मंत्र नियम का विधिवत पालन करे तो उसे जीवन में हर तरह के सुख और सौभाग्य मिलने की संभावना 100 प्रतिशत बढ़ जाती है। आइए जानें दिन की शुरुआत में पढ़ें जाने वाले सरलतम मंत्र, जो आपको देंगे सुख, वैभव, धन और हर तरह की समृद्धि... प्रात: कर-दर्शनम्- कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती। करमूले तू गोविन्द: प्रभाते करदर्शनम्।। अर्थ: हाथ के शीर्ष पर (अर्थात हथेली) देवी लक्ष्मी का निवास है और हाथ के मध्य में देवी सरस्वती का निवास है, हाथ के आधार पर श्री गोविंदा निवास करते हैं; इसलिए व्यक्ति को सुबह के समय अपने हाथों को देखना चाहिए और उन्हें अपने मनन करना चाहिए। Meaning: At the Top of the Hand (i.e. Palm) reside Devi Lakshmi and at the Middle of the Hand reside Devi Saraswathi, At the Base of the Hand reside Sri Govind; Therefore, one should Look at one's Hands in the Early Morning and contemplate on Them. भूमि पर चरण रखते समय जरूर स्मरण करें : पृथ्वी क्षमा प्रार्थना- समुद्र वसने देवी पर्वत स्तन मंडिते। विष्णु पत्नी नमस्तुभ्यं पाद स्पर्शं क्षमश्वमेव अर्थ : समुद्र जिसमे वास करते है , जिसने पर्वतों को धारण किया हुआ है , जो सन्सार को पोषित करने वाली है , विष्णु की पत्नी आपको मेरे चरणोंसे स्पर्श करने जा रहा हूँ , माँ मुझे क्षमा करना । Meaning: Oh Mother Earth, O Devi, You Who have the Ocean as Your Garments, and Mountains as Your Bosom, O Consort of Lord Vishnu, Salutations to You; Please Forgive my Touch of the Feet on Earth, which is Your Holy Body. नित्यकर्म से निवृत्त हो स्नान करते समय जपें यह मंत्र- गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।। अर्थात् हे गंगा, यमुना,गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, सिंधु, कावेरी नदियों ! मेरे स्नानकरने के इस जल में आप सभी पधारिये । Meaning: O Ganges, Yamuna, Godavari, Sarasvati, Narmada, Indus, Kaveri rivers! All of you visit this water of taking my bath. त्रिदेवों के साथ नवग्रह स्मरण ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानु: शशी भूमिसुतो बुधश्च। गुरुश्च शुक्र: शनिराहुकेतव: कुर्वन्तु सर्वे मम सुप्रभातम्।। अर्थ है ब्रह्मा, विष्णु (राक्षस मुरा के दुश्मन, श्रीकृष्ण या विष्णु) , शिव (त्रिपुरासुर का अंत करने वाला, श्री शिव), सूर्य, चन्द्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु सभी देवता मेरे दिन को मंगलमय करें। Meaning: lord Brahma, Vishnu (enemy of demon Mura, Shri Krishna or Vishnu), Shiva (the destroyer of Tripura sura, Sri Shiva), Sun, Moon, Mars, Mercury, Guru, Venus, Saturn, Rahu and Ketu. All the gods make my day auspicious. पूजन के समय सूर्य आराधना के लिए- सूर्य नमस्कार- आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीदमम् भास्कर। दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तु ते।। आदित्यस्य नमस्कारं ये कुर्वन्ति दिने दिने जन्मान्तर सहस्त्रेषु दारिद्रयं नोपजायते । अर्थ – हे आदिदेव भास्कर!(सूर्य का एक नाम भास्कर भी है) आपको प्रणाम है, आप मुझ पर प्रसन्न हों, हे दिवाकर! आपको नमस्कार है, हे प्रभाकर! आपको प्रणाम है। हे सूर्यदेव हर रोज आपकी प्रार्थना करने से युगों तक दरिद्रता (गरीबी) नहीं आती । Meaning - Salutations to Sri Surya deva My Salutations to You. O Adi deva the first God, please be gracious to me O Bhaskar. the Shining One, My Salutations to You, O Divakar (the maker of the Day), and again Salutations to You, O Prabhakar (the maker of Light) I bow before you. O Surya dev, your prayers every day keep the poverty away for ages. आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोस्तुते । सप्ताश्वरथारूढं प्रचण्डं कश्यपात्मजम् श्वेतपद्मधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ।। (सूर्याष्टकम् श्लोक 1-2) अर्थ- " हे आदिदेव भास्कर!आपको प्रणाम है। हे दिवाकर!आपको नमस्कार है। हे प्रभाकर! आपको प्रणाम है। आप मुझपर प्रसन्न हों। सात घोड़े वाले रथपर आरूढ़,हाथ में श्वेत कमल धारण किए हुए,प्रचण्ड तेजस्वी कश्यपकुमार सूर्य को मैं प्रणाम करता हूँ।“ JK ASPIRATION हिन्दू संस्कृति
YouTube url:
https://www.youtube.com/watch?v=CsIRgLBFd5w
Created:
23. 12. 2020 06:17:52